Sonbhadra News : सावन के पहले सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सावन के पहले सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । भक्त सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए लाइन में लगे रहे।

शिव लिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु
sonbhadra
2:05 PM, July 14, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । सावन के पहले सोमवार को पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । भक्त सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए लाइन में लगे रहे। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा । सभी शिव भक्तो द्वारा बेलपत्र एवं गंगाजल से शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है ।
सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो सुरक्षा में लगे जवानों ने बैरिकेटिंग लगाकर नीचे ही बाइक, चार पहिया वाहनों को रोक दिया जा रहा है । पार्किंग नीचे बने होने के कारण भक्तों को पैदल ही मंदिर तक चढ़ना पढ़ रहा है । मंदिर में भी भक्तों को लाइनों मेंअंदर प्रवेश दिया जा रहा है ताकि किसी तरह की आपाधापी न हो । इस दौरान चारों तरफ लोग भक्ति भाव से विभोर नजर आए ।
आपको बतादें कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन, भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और उन्हें बेलपत्र, धतूरा,भांग और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि इस बार सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धाल्ओं की संख्या पिछले सालों की तुलना में अधिक देखी जा रही है ।




