Sonbhadra News : चार तहसीलों में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 443 जोड़े हुए एक दूजे के
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के अन्तर्गत जिले के चारों तहसीलों में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत असहाय व गरीब परिवार के पात्र युवक-युवतियों की शादी करायी गयी।

सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वाद देते अतिथि
sonbhadra
7:03 PM, November 25, 2024
◆ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू जोड़ों को मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने दिये आशीर्वाद
सोनभद्र । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के अन्तर्गत जिले के चारों तहसीलों में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत असहाय व गरीब परिवार के पात्र युवक-युवतियों की शादी करायी गयी। इसी क्रम में आज राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर उरमौरा में धूम-धाम व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक सदर भूपेश चैबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं और शादी समारोह को भव्य तरीके से सम्पन्न कराया गया।
इसी प्रकार से रेलवे फूटबाल मैदान चोपन में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, ब्लाक प्रमुख चोपन लीला गौंड़, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिये।
इसी प्रकार से घोरावल ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय देवली मय केवली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या उपस्थित रहकर वर-वधू को आशीर्वाद दियें ।
इसी प्रकार से भाऊराव पी0जी0 कालेज दुद्धी में ब्लाक प्रमुख दुद्धी, रामनरेश पासवान, श्रवण कुमार गौंड़, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि अवध नारायण यादव उपस्थित रहें और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दियें। दुद्धी ब्लाक में 183, राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर में 85, घोरावल ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय देवली मय केवली में 89 व चोपन ब्लाक के रेलवे फूटबाल मैदान चोपन में 86 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी। जनपद के चारों तहसीलों में प्रदेश की लोकप्रिय सरकार के मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सोनभद्र जिले में 443 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, जिसमें से कुल 5 जोड़ों को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुरूप निकाह कराया गया।




