Sonbhadra News : म्योरपुर में हुआ अन्तर्राज्जीय वालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आगाज
सोमवार को आदर्श वालीबाल क्लब के तत्वावधान में 21वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ ।

sonbhadra
8:09 AM, February 11, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय खेल मैदान पर सोमवार को आदर्श वालीबाल क्लब के तत्वावधान में 21वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ । जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक विजय सिंह गोड़ ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को आयोजकों द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहता हैं। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में हार जीत लगी रहती है और बार-बार हारने से ही जीत का रास्ता खुलता है। कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। इस दौरान पन्नालाल जायसवाल, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, रामदेव तिवारी ,हरि सिंह, गणेश जायसवाल ,अमरकेश सिंह, दिनेश गुप्ता, आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




