Sonbhadra News : अबूझ परिस्थितियों में खपरैल के मकान में लगी आग,नगदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक
थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में अबूझ परिस्थितियों में खपरैल के मकान में आग लग जाने से नगदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक

सोनभद्र
3:34 PM, November 21, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कुशवाहा बस्ती के निवासी रामचंद्र कुशवाहा पुत्र हलकान कुशवाहा के खपरैल मकान में आज दोपहर लगभग 11:00 बजे अबुझ हाल में आग लग गई।आग की लपट व धुआ उठता देख ग्रामीणों ने आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल व मोटर पम्प चलकर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए का गृहस्थी के समान जल चुके थे।मौके पर मौजूद रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि रोज की भांति आज सुबह भी घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने चले गए थे तथा खुद बाजार में स्थित सब्जी का दुकान लगाने चला गया था, न जाने किन परिस्थितियों में खपरैल के घर में आग लग गया।आग की लपट व धुआ जब पास पड़ोस के लोगों ने देखा तो सूचना पर पहुंचकर आग को बुझाने में लग गए। आग से घर में रखें₹60000 नगद समेत लाखों रुपए के गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया है। इसकी सूचना हल्का के लेखपाल को दे दिया हूं तथा आर्थिक सहयोग हेतु सरकार से मांग किया।




