Sonbhadra news : चोरों ने विधवा के घर बोला धावा, नकदी समेत लाखों के गहने किये पार
गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात चोरों ने एक विधवा महिला के घर का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए ।

sonbhadra
2:44 PM, October 4, 2024
राकेश चौबे
★ विधवा महिला ने नामजद तहरीर देकर चोपन थाना प्रभारी से उचित कार्यवाही की मांग
मारकुंडी सोनभद्र । गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित मारकुंडी चौराहे महज कुछ दूरी पर विधवा महिला गीता देवी पत्नी स्व0 चन्द्रभान सिंह के घर आधा दर्जन चोर घुस कर बक्सा का ताला तोड़ कर नगदी समेत दो सोने का चैन, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक अदद सोने की अगूठी, व गुल्लक में रखा पैसा भी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पुत्र समेत अन्य चोरों के नामजद तहरीर देकर चोपन थानाध्यक्ष से उचित कार्यवाही की मांग किया है।




