Sonbhadra news : विक्षिप्त आदिवासी बालक दो सप्ताह बीतने के पश्चात भी नहीं चला पता
11 अगस्त से ही घर से लापता है। दो सप्ताह बीतने के पश्चात भी अभी तक नहीं चला पता जिससे घर के परिजनों में कोहराम मचा है।

फोटो : गुमशुदा संदीप
sonbhadra
6:29 PM, August 23, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चिरुई पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मकरीबारी बरिया टोला से 11 अगस्त से ही घर से लापता है। दो सप्ताह बीतने के पश्चात भी अभी तक नहीं चला पता जिससे घर के परिजनों में कोहराम मचा है।
उक्त सम्बंध में छोटे लाल गौड़ ने बताया कि 11 अगस्त की रात से ही मेरा पुत्र संदीप उम्र 19 वर्ष जो मानसिक रुप से विक्षिप्त था उसी रात से घर से लापता था। जिसकी सुचना पुलिस चौकी व कोतवाली रावर्टसगंज सेमेत पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन तलाश कि माग किया था। लेकिन दो सप्ताह बीतने के पश्चात भी आज भी आदिवासी बालक की पता नहीं चला है जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुनः प्रार्थना पत्र देकर पुलिस प्रशासन से खोजबीन तलाश की गुहार लगाई है।




