Sonbhadra News : आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहन सहित एक बालक घायल
थाना हाथीनाला क्षेत्र अंतर्गत बेलहत्थी के जंगल में गये तीन लोग मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गये

sonbhadra
9:12 PM, August 20, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) थाना हाथीनाला क्षेत्र अंतर्गत बेलहत्थी के जंगल में गये तीन लोग मंगलवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हो गये ।
घटना के सम्बंध में हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक भैया शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि बेलहत्थी ग्राम पंचायत के जंगल में इन्द्रावती पुत्री जयदीप,निर्मला पुत्री जयदीप एवं निर्मला का छह वर्षीय पुत्र जगदीश तीनो लोग जंगल में किसी काम से गये थे।दोनो सगी बहने है। उसी समय तेज गरज के साथ अचानक बारिस होने लगी,उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनो घायल हो गये।पुलिस ने तीनो घायलो को एम्बुलेंस द्वारा दुद्धी अस्पताल भेजा गया।




