Sonbhadra news : मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय एक गौतस्कर घायल
पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय एक गौतस्कर अभियुक्त/घायल सहित 05 पशु तस्कर गिरफ्तार, मौके से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 22 राशि गोवंश व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

sonbhadra
7:21 PM, October 12, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी/गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-12.10.2025 को समय लगभग 03.30 बजे थाना कोन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की थाना क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी/जगंल, रामगढ़ से होते हुए गायघाट की तरफ कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में पशुओं को हाकते हुए वध हेतु झारखण्ड ले जा रहे है । उक्त सूचना पर थाना कोन पुलिस की 04 टीमें लौंगा बन्धा के पास गायघाट तिराहे पर पहुंचकर रोड के बगल में झाड़ियों के पीछे छिपकर इन्तजार कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आकर वहां पर इधर-उधर देखते हुए पीछे आ रहे अपने साथियों को गोवंश को आगे ले आने के लिए बताया गया उसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तब तक मोटरसाइकिल चालक ने अपनी गाड़ी मोटरसाइकिल को जंगल के तरफ तेजी से लेकर भागने लगा कि अनियंत्रित होकर गिर गया, गिरने के पश्चात व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख कर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायर किया गया जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रफीक पुत्र स्व0 महरुम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखण्ड बताया गया। मौके से 22 गोवंशो के साथ अन्य 04 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घायल गौतस्कर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लोढ़ी पुलिस टीम के साथ भेजा गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नोट-घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में झारखण्ड राज्य के जिला गढ़वा, थाना रमना में पशु तस्करी सम्बन्धित मु0अ0सं0-64/2024 का अभियोग दर्ज है ।
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के गैंग के सरगना रफीक पुत्र महरुम निवासी झारखण्ड है। हम लोग उनके कहने पर मध्यप्रदेश व जुगैल के आस-पास के क्षेत्रों से सस्ते दामों में गोवंशो को खरीदकर थाना चोपन अन्तर्गत सलखन के पहाड़ियों में एकत्रित करते है। फिर वहां से हम लोग गोवंशों को रफीक व उनके साथी के लोकेशन व जानकारी देने पर कोटा के रास्ते कनहर नदी, पड़रछ व बग्गी बंधा के जंगलों व पहाड़ी रास्ते ले जाकर गोवंशो को झारखण्ड के खरौंदी पहुंचा देते है। वहां से रफीक ट्रकों में गोवंशो को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल वध हेतु भेज देता है जहां पर उसको अच्छे पैसे मिलते है। इस कार्य हेतु हम लोगों को पैसे देते है और रफीक हमलोगों की सुरक्षा व अपनी बचाव हेतु पास में एक तंमचा भी रखते है। गौवंश तस्करी का नेतृत्व रफीक करता है और उसके नेतृत्व में हम लोग यह काम करते है ।




