Sonbhadra news : बीते दिनों पेढ गांव की उजाला देवी की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बीते दिनों उजाला देवी की मौत हुई थी। फांसी लगी हालात मे पंखे से लटकते हुए मृत अवस्था मे वह मिली थी।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव मे बीते दिनों उजाला देवी की मौत हुई थी। फांसी लगी हालात मे पंखे से लटकते हुए मृत अवस्था मे वह मिली थी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष से मिली तहरीर पर उजाला के ससुराल पक्ष के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध धारा 80 (2), 85 बीएनएस, 3/4 डीपी एक्ट के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित फरार चल रहे थे। शनिवार को पति श्यामबाबू और सास सोन कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों को पेढ़ चौराहे से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल अनिरुद्ध, कांस्टेबल मोहित सिंह, महिला कांस्टेबल प्रतिभा की टीम ने गिरफ्तार किया और न्यायालय ले जाया गया। शेष आरोपितों की तलाश जारी है।
बता दें कि मंगलवार को मृतका मायके से अपने ससुराल आई थी और बुधवार की अल सुबह में फांसी लगी स्थिति मे मृत पाई गई थी। मृतका का मायका ग्राम चरखी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर है। महिला की शादी जून 2020 में हुई थी। उसे 4 साल का बेटा है।