Sonbhadra News : श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, चालक व महिला सहित सात लोग घायल
चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ में महाकुंभ स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार पलट गई जिसमें चालक व महिला सहित सात लोग घायल हो गए।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
7:10 PM, February 9, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ में महाकुंभ स्नान करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार पलट गई जिसमें चालक व महिला सहित सात लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरसोती बीजपुर से एक कार 5 श्रद्धालुओं से भरी हुई महाकुंभ स्नान करने जा रही थी कि गुरमुरा से आगे और जवारीडाड़ से पहले पलट गई जिसमें कार में सातों सवार घायल हो गए। वही सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर रोड पर पड़े सभी घायलों को तत्काल एक ही बार में सातों घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचा दिया। वही घायलों में संजय केशरी पुत्र मोतीलाल (42) निवासी सिरसोती, बीजापुर,सोनभद्र, पार्वती देवी पत्नी संजय केशरी (40), कौशल्या देवी पत्नी मुन्नीलाल पाल (60) निवासी सिरसोती, जतक देवी पत्नी जगदीश जायसवाल (62) निवासी सरसोती, मुकेश कुमार पुत्र रामआधार गौड (20), निवासी सिरसोती, ममता देवी पत्नी रामआधार (45) निवासी सिरसोती, रामआधार गौड पुत्र बिक्रम गौड (65) निवासी सरसोती बीजपुर,सोनभद्र के सभी थे। वहीं बताया गया कि यह सड़क दुर्घटना नींद आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए बिजली बिजली के खंभे के सहारे टिक गई।
गनीमत रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वही घायलों ने टोल प्लाजा एम्बुलेंस के चालक को धन्यवाद दिया।




