Sonbhadra News : पिपरी में फिर बड़ा हादसा, कोयला लदी ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर ख़ाक
पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट-शक्तिनगर मार्ग पर वनदेवी मंदिर के आगे शनिवार की भोर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया । जिसमें एक ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया ।

दुर्घटना के बाद कोयला लदी ट्रक में लगी आग
sonbhadra
11:31 AM, November 23, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेनुकूट (सोनभद्र) l पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट-शक्तिनगर मार्ग पर वनदेवी मंदिर के आगे शनिवार की भोर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया । जिसमें एक ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया । ट्रक में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई । जिससे दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो सकी l
पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की भोर में अनपरा की ओर से आ रही कोयला लदी एक ट्रक की रेणुकूट की ओर से जा रही खाली ट्रक से टक्कर हो गई । इस हादसे में कोयला लदी ट्रक पलट गईl इस हादसे के कुछ देर बाद अनपरा की ओर से ही आ रही कोयला लदी दूसरी ट्रक से रेणुकूट से जा रही एक बोलेरो से टक्कर हुई । टक्कर के बाद बोलेरो का चालक अपना वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ और कोयला लदी ट्रक के इंजन में आग लग गई और वह जलने लगीl कोयला लदी ट्रक का चालक वाहन से कूद कर भाग गया और अपनी जान बचाई । सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हिंडाल्को के फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया । फायर ब्रिगेड ने समय पर ट्रक के इंजन में लगी आग को बुझा दिया जिससे ट्रक का सिर्फ केबिन जल सका और उस पर लदा कोयला बच गया । पुलिस की तत्परता से बड़ी जनहानि भी नहीं हुई। वहीं पुलिस ने क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक तरफ हटाया जिससे आवागमन भी सुचारू रूप से बहाल हो गयाl




