Sonbhadra News : म्योरपुर में यूको बैंक का 83 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से
स्थानीय कस्बे में लिलासी मोड़ पर स्थित यूको बैंक ने अपने 83वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रबंधक हरीश आनंद ने केक काटकर ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के साथ इस दिन को मनाया।

यूको बैंक का 83 वाँ स्थापना दिवस मनाते बैंककर्मी
sonbhadra
7:15 PM, January 6, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बे में लिलासी मोड़ पर स्थित यूको बैंक ने अपने 83वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रबंधक हरीश आनंद ने केक काटकर ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के साथ इस विशेष दिन को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बैंक ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी भी प्रदान की। लोगो से अपील करते शाखा प्रबंधक ने कहा कि यूको बैंक अपने ग्राहकों को सभी सुविधाएं प्रदान करने में तत्पर है। बैंक किसानों और व्यापारियों को लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने ग्राहकों से यह भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे सीधे शाखा में संपर्क कर सकते हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल ने कहा कि इस बैंक की प्रसिद्धि क्षेत्र के गांव गांव में है जिसका जीता जागता उदाहरण है कि यह बैंक अपने व्यवसाय में शिखर की ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने बैंक की उपलब्धियों का बखान किया।
बता दें भारतीय बैंक का भारतीय औद्योगिक पुनर्जागरण के पुरोधा जी.डी. बिड़ला ने 1942 में ऐतिहासिक "भारत छोड़ो" आंदोलन के बाद सोचा था। 6 जनवरी 1943 को यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड का जन्म हुआ, जिसका पंजीकृत और प्रधान कार्यालय कोलकाता में था।स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल,पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार अग्रहरी,दीपक अग्रहरी,विजय जायसवाल,पप्पू कुशवाहा,समाज सेवी राम सहाई रौनियार,दिनेश गुप्ता,अमरकेश सिंह,प्रधानाचार्य शेषनाथ तिवारी,रजनीश श्रीवास्तव,जितेंद्र गुप्ता,अबुल कैश,शारदा प्रसाद,पूर्व कनिष्क ब्लॉक प्रमुख केवल प्रसाद,अटल बिहारी यादव, सहित सहायक प्रबंधक संदीप कुमार,राहुल सिंह चौधरी,क्लर्क निखिल कुमार,मुन्नू,अशोक मौजूद रहे।




