Sonbhadra news : आकाशीय बिजली से 8 वर्षीय बालक की मौत एक घायल
अचानक तेज गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घर का एकलौता 8 वर्षीय बालक आवेश तिग्गा पुत्र पप्पू तिग्गा की मौके पर मौत हो गई

sonbhadra
7:56 PM, June 26, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
* आकाशीय बिजली से एकलौता चिराग बुझ गया कोहराम
कोन सोनभद्र । शुक्रवार की सांय लगभग 4 बजे अचानक तेज गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घर का एकलौता 8 वर्षीय बालक आवेश तिग्गा पुत्र पप्पू तिग्गा की मौके पर मौत हो गई वहीं रामनाथ उरांव 45 वर्ष पुत्र जयदेव झुलस गया जिसे आनन फानन में इलाज के लिए दुध्दी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला असनाबांध में सांय लगभग 4 बजे अपने घर के पास मौसम खराब देख आवेश व रामनाथ कुछ सामान रख रहे थे कि अचानक तेज गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक आवेश तिग्गा की मौके पर मौत हो गई वहीं रामनाथ उरांव झूलस गया सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती मौके पर पहुंच घायल को इलाज हेतु एंबुलेंस की सहायता से दुध्दी भेज दिया, व पुलिस व राजस्व को सूचना दिया सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आवेश तिग्गा अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था,व एक लड़की है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




