Sonbhadra News : विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस
'विकसित भारत' के संकल्प के साथ 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ विद्यालय प्रांगण में पुष्प गुच्छ से स्वागत के बाद मुख्य अतिथि गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने ध्वजा रोहण किया

sonbhadra
1:13 PM, August 16, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र) जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में पुष्प गुच्छ से स्वागत के बाद मुख्य अतिथि गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। वरिष्ठ शिक्षक दीनानाथ मिश्र द्वारा बैज अलंकरण के पश्चात् अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि- "आज सारा देश स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए वर्ष 2047 ईस्वी तक उनके सपनों का श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध है इसलिए हमें अपने नैतिक मूल्यों और सामाजिक कर्त्तव्यों को ध्यान में रखते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होना चाहिए।"मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार राय ने समारोह में उपस्थित सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर गुरमा कॉलोनी के सुरक्षा अधिकारी राम बालक यादव के साथ शिवमूरत सिंह व अरविंद चौबे और अभिभावकगण, शिक्षकगण ब्रह्मानंद मिश्र, अनिल कुमार, श्यामराज, विकास तिवारी, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार मिश्र, इंद्रमोहन त्रिपाठी और सतीश कुमार शर्मा सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।




