Sonbhadra News : जिला कारागार में मनाया गया आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ
जिला कारागार मुख्य गेट पर सौरभ श्रीवास्तव जिला कारागार अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया

sonbhadra
1:00 PM, August 16, 2024
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र) जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस महिला पुरुष बंदियों ने भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
उक्त अवसर जिला कारागार मुख्य गेट पर सौरभ श्रीवास्तव जिला कारागार अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कारागार के सभी कर्मचारी, पीएसी जवान समेत बंदी रक्षको ने परेड के साथ सलामी ली। तत्पश्चात ध्वाजारोहण के साथ कारागार परिसर में प्रभात फेरी की के साथ जागरूक किया गया। इसी क्रम में जिला कारागार महिला पुरुष बच्चों को मिष्ठान का वितरण कर बंदियों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।




