Sonbhadra News : जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, नकदी व अन्य सामग्री बरामद

थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

news-img

sonbhadra

3:57 PM, March 29, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय (संवाददाता) 

ओबरा (सोनभद्र) । थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

शनिवार की रात थाना ओबरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई, जहां 7 अभियुक्तों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से कुल ₹13,210/- नगद, 52 अदद ताश के पत्ते, 3 मोटरसाइकिल तथा 1 मारुति सुजुकी कार बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय ने कहा की सार्वजनिक स्थानों व साप्ताहिक बाजारों में यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण :-

1. राजेश तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 48 वर्ष।

2. रविशंकर पुत्र रमाशंकर जायसवाल, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 38 वर्ष।

3. राजबलि मिश्रा पुत्र त्रिभुवन मिश्रा, निवासी सिन्दूरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र 30 वर्ष।

4. अशोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामलखन लाल श्रीवास्तव, निवासी खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 52 वर्ष।

5. मुन्ना तिवारी पुत्र सीताराम, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र 44 वर्ष।

6. मुन्ना तिवारी पुत्र रमानाथ तिवारी, निवासी महलपुर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र 42 वर्ष।

7. विकास चौहान पुत्र दशरथ चौहान, निवासी सेक्टर 2-II31, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र 21 वर्ष  

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.