Sonbhadra News : 6789 छात्र-छात्राओं के खाते में भेजी गई 1. 65 करोड़ रूपये छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण.....

sonbhadra
10:25 PM, September 26, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया सजीव प्रसारण
• शुभ हुआ छात्र-छात्राओं का त्योहार, समय पूर्व मिला छात्रवृत्ति का उपहार
• छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजन
सोनभद्र । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राबर्ट्सगज रूबी प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र देव पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा। इस दौरान विधायकगणों, जिलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि "प्रदेश सरकार द्वारा आज बच्चों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित की गयी है, जिससे पुस्तक व शैक्षणिक सामग्री आदि की खरीदारी करते हुए पठन-पाठन के कार्य को करने में सहायता मिल सकेगी। जनपद में बेहतर शिक्षा ग्रहण करने से ही छात्र-छात्रा अच्छे अंक से उत्तीर्ण होंगें और जनपद का नाम रोशन करेंगें।"




