Sonbhadra News : वृक्षारोपण कर मनाया युवा कांग्रेस का 64वाँ स्थापना दिवस
पसही कला गांव में श्री बुड़ऊ बाबा के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर युवा कांग्रेस का 64वाँ स्थापना दिवस मनाया

sonbhadra
7:10 AM, August 10, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । शुक्रवार क़ो घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पसही कला गांव में श्री बुड़ऊ बाबा के प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर भारतीय युवा कांग्रेस का 64वाँ स्थापना दिवस मनाया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरज वर्मा ने कहा कि 9 अगस्त 1960 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ण की इंदिरा गांधी ने युवाओं की सहभागिता के लिए मोर्चा संगठन के रूप में युवा कांग्रेस की मान्यता दी थी। भारत युवाओं का देश है लेकिन केंद्र सरकार युवाओं को नजर अंदाज कर रही है देश में बढ़ रहे बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस युवाओं की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। "
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत विहार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर साल युवाओं को रोजगार दिए जाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ पूरे देश में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार है सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण कर रही है इसे भी बंद किया जाना चाहिए और युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए।
जिला महासचिव दयाराम प्रजापति ने कहा कि जिले में कल कारखाने होने के बावजूद भी स्थानीय युवाओं को रोजगार में स्थानीय कंपनिया वीरता नहीं मिल रही है जिससे युवाओं को रोजगार के लिए गैर प्रांत व राज्य के लिए भटकना पड़ रहा है ।
इस दौरान घोरावल विधानसभा अध्यक्ष अनिल चौबे, घोरावल विधानसभा महासचिव मिथिलेश कुमार पुजारी, ओमप्रकाश, सोनू, छोटू, राजू सहित अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




