Sonbhadra News : चोपन सामूहिक विवाह में 63 जोड़े हुए एकदूजे के, लिए सात फेरे
विकास खंड चोपन के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया । जिसमें 63 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ फेरे लिए ।

सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े
sonbhadra
4:44 PM, January 17, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । विकास खंड चोपन के रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया । समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चोपन और कोन ब्लॉक मिलाकर 74 सामूहिक जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था । जिसमें से 63 जोड़ों ने विधिवत मंत्रोचार के सात फेरे लिए । इस दौरान मौजूद महिलाओ ने विवाह गीत भी गाए ।
मुख्य अतिथि के रूप में इस बार ब्लाक प्रमुख लीला देवी मौजूद रही । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जनप्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने बताया कि 74 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था और 63 जोड़े ही आ पाए बाकी किसी कारण से नहीं आ पाए। उनको अगले टर्म में विवाह करा दिया जाएगा ।
सामूहिक शादी को सम्पन्न कराने वाले आचार्य दिलीप देव पाण्डेय ने बताया कि रेलवे खेल मैदान चोपन के प्रांगण में 63 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया ।
पिछली बार फर्जी जोड़ों की शादी के बाद हुई किरकिरी को देखते हुए इस बार अधिकारियों के चेहरे पर तनाव साफ देखा जा रहा था । फिलहाल सकुशक शादी सम्पन्न होने से अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है ।




