Sonbhadra News : 60 डग्गामार वाहन सीज, 150 का हुआ चालान
जिले में चलाए जा रहा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के बीच बीते 24 घंटे में यातायात पुलिस ने जहाँ नियम विरुद्ध चल रहे 150 दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया वहीं 60 डग्गामार वाहनों को सीज किया है.....

sonbhadra
9:11 AM, October 7, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जिले में चलाया जा रहा है सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
सोनभद्र । जिले में चलाए जा रहा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के बीच बीते 24 घंटे में यातायात पुलिस ने जहाँ नियम विरुद्ध चल रहे 150 दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया वहीं 60 डग्गामार वाहनों को सीज किया है। इस दौरान वाहनों चालकों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गयी।
वहीं यातायात प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि "रविवार को विशेष अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 70 ओवरलोड ट्रैक्टर, पिकअप, प्राइवेट बसों का ई-चालान किया गया है। वहीं नगर के स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, महिला थाना चौक, चुर्क तिराहा सहित अन्य स्थानों पर चलाये चेकिंग अभियान के क्रम में टू ह्वीलर व फोर ह्वीलर वाहनों का बगैर हेलमेट, बगैर नंबर प्लेट व बगैर सीट बेल्ट के लगभग 150 वाहनों पर ई-चालान की कार्यवाही की गई है।"
इस मौके पर टीएसआई के0के0 शुक्ला, भरत कुमार, राम सिंह, सजीत यादव, संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




