Sonbhadra news : 6 वर्षीय बालिका के संदिग्ध परिस्थितियों में कुआं में गिरने से हुई मौत
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बैना में खुशबू पुत्री हरिओम उम्र 6 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में कुआं में गिरने से मौत हो गई।

sonbhadra
4:24 PM, November 6, 2025
आर.के. (संवाददाता)
★ ग्राम पंचायत बै ना की घटना
सागोबांध । बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बैना में खुशबू पुत्री हरिओम उम्र 6 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में कुआं में गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम को करीब 7:00 बजे वह घर के पीछे पूर्व दरवाजे से निकली। माता ने सोची की बगल में अखंड कीर्तन का कार्यक्रम है वहीं पर चली गई होगी। 2 घंटे बाद भी जब नहीं लौटी तो उनके परिजन अखंड कीर्तन स्थल पर पहुंचे तो वहां पर लड़की नहीं मिली। परिजनों को कुछ अनहोनी की संदेश होने पर चारों तरफ दर्जनों लोग खोजबीन करने लगे। परिजन रात भर खोजबीन किया ,साथ ही कई गांव के लोकल सोशल ग्रुप में लापता की बात को साझा किया। आज सुबह डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस भी अपने स्तर से खोजबीन की। जब कहीं बच्ची का पता नहीं लगा तो घर से 30 मी दूरी पर स्थित पके कुए में तलाश शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद झगड़ से बच्ची को निकाला गया। परिजनों ने इसकी सूचना बभनी थाने को दिया। मौके पर बभनी थाना प्रभारी कमलेश पाल और उनके हमराहियों ने अंत्य परीक्षण करने हेतु दूधी भेज दिया। आपको बताते चलें कि मृतक के पिता जी को जीवकोपार्जन हेतु बाहर रहते हैं और उनके बाबा राजबली विकलांग हो गए हैं। दो संतानों में वह बड़ी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मौत के संबंध में कई तरह से लोग चर्चा कर रहे हैं।



