Sonbhadra News : लायंस क्लब रेणुकूट का 55वां अधिष्ठापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
लायंस क्लब रेणुकूट का 55वां अधिष्ठापन समारोह नगर में अत्यंत भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

sonbhadra
6:44 PM, July 14, 2025
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । लायंस क्लब रेणुकूट का 55वां अधिष्ठापन समारोह नगर में अत्यंत भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक आयोजन सामाजिक सेवा और लायनवाद के मूल्यों के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
🔷 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट आगंतुकों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब प्रांत से पधारे मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन PMJF लायन इंजीनियर रविंद्र कुमार सागर जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में लायन वीरेंद्र गोयल जी (सिंगरौली) ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 1 लायन उदय चांदनी (इलाहाबाद), सेकंड वाइस गवर्नर लायन उमेश कक्कड़, पास्ट गवर्नर लायन जे.एन. श्रीवास्तव, एवं लायन निधि कुमार जी एवं क्लब के पैटर्न एमजी एफ लायन प्रभात चतुर्वेदी जी सहित कई वरिष्ठ लायन पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
साउथ जोन के विभिन्न क्लबों के लायन सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वेलकम स्पीच लायन मुकुल जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं निवर्तमान सचिव द्वारा पिछले साल के कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया गया
🔷 नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई
इस समारोह में लायन रोबिन श्रीवास्तव जी को क्लब अध्यक्ष,




