Sonbhadra News : हिण्डाल्को रेणुकूट में 54 वें सुरक्षा सप्ताह का समापन, अल्युमिना प्लांट की टीम बनी विजेता

हिण्डाल्को रेणुकूट सेफ्टी विभाग द्वारा 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च 2025 तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

news-img

ट्रॉफी के साथ विजेता एलुमिना की टीम

sonbhadra

8:06 AM, March 12, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रेणुकूट । हिण्डाल्को रेणुकूट सेफ्टी विभाग द्वारा 54 वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च 2025 तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

इस वर्ष की सुरक्षा प्रतियोगिता में फायर ड्रील रेस्क्यू एवं सी.पी.आर., सेफ्टी कविता ,सुरक्षा पहेली, ज्ञान प्रवाह, पी.पी.ई. यूजेज, सेफ्टी इनोवेशन, इन्सटैन्ट जेएसए, बीबीएसओ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनका वरिष्ठ निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा मूल्यांकन किया गया।

सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्लान्ट एवं विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबध्दता तथा कटिबध्दता को दिखाया। संस्थान में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

10 मार्च को शाम 04 बजे संस्थान के सेफ्टी ग्राउण्ड में सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि इस संस्थान के मुखिया समीर नायक रहे। इस समापन समारोह में जयेश पवार, रोहित चौरसिया, राजेश कपूर एवं प्लांट के वरिष्ठ अधिकारीगण, मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फॉयर एण्ड सेफ्टी हेड- जय तिवारी ने सभा में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सुरक्षा माह के दौरान सम्पन हुई प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया ।

मुख्य अतिथि समीर नायक ने अपने सम्बोधन में सुरक्षा माह के दौरान उपस्थित सभी टीमों एवं उनके प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने संविदाकार सुरक्षा प्रबंधन एवं सुरक्षा की नई कार्य संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ही अपने संस्थान को सुरक्षित बना सकते हैं तथा शून्य नुकसान के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जयेश पवार, रोहित चौरसिया, राजेश कपूर, हिमांशु श्रीवास्तव, स्वपन गुप्ता, तपन पाल, कर्नल रोहित शर्मा, मधुस्मिता साहू एवं कैलाश पधान ने पुरस्कार तथा ट्राफी से सम्मानित किया।

इस वर्ष सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करके एल्युमिना प्लांट “चैंपियन ऑफ द सेफ्टी सप्ताह का खिताब प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान के लिए रिडक्शन प्लान्ट को रनर ट्राफी दी गई।

समारोह का संचालन सुशील पाण्डेय ने किया और अन्त में शैलेन्द्र पाण्डेय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.