Sonbhadra News : 5 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जुगैल थाना पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े वारंटी
sonbhadra
6:39 PM, March 2, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में जुगैल थाना पुलिस ने 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अगोरी खास के अमरनाथ (55 वर्ष), गोठानी के कलन्दर (35 वर्ष), और अगोरी खास के ही लल्लू (45 वर्ष), सन्तु (58 वर्ष) और अनिरूद्ध (40 वर्ष) शामिल हैं। सभी अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण में की गई। सभी अभियुक्तों को न्यायालय सोनभद्र द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक हरिनाथ राम, हेड कांस्टेबल कालेन्दर यादव और हेड कांस्टेबल श्रवण सिंह यादव की टीम शामिल रही।




