Sonbhadra News : गांधी जयंती पर 5 किमी0 वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता का आयोजन विशिष्ट स्पोर्टस स्टेडियम् सोनभद्र के खेल मैदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वॉक रेस प्रातः 7:00 बजे से प्रारम्भ होगी।

sonbhadra
4:36 PM, September 30, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जिला खेल कार्यालय विशिष्ट स्पोर्टस स्टेडियम सोनभद्र के द्वारा अगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती' के अवसर पर 5 किमी0 वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। उक्त जानकारी क्रीडा अधिकारी समीम अहमद ने देते हुए बताया कि यह प्रतियोगित बालक/बालिका दोनो वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का आयोजन विशिष्ट स्पोर्टस स्टेडियम् सोनभद्र के खेल मैदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वॉक रेस प्रातः 7:00 बजे से प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी किसी भी कार्य दिवस पर विशिष्ट स्पोर्टस स्टेडियम, जिला-खेल कार्यालय, सोनभद्र में अपनी प्रविष्टि करा सकते है। तथा प्रतिमार्ग अपनी प्रविष्टि आयोजन स्थल पर भी करा सकते है।
क्रीडा अधिकारी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उक्त रेस में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी उपरोक्त समय से आधे घण्टे पूर्व आयोजन स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं ।




