Sonbhadra news : मरम्मत कार्य को लेकर 5 घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
मरम्मत कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र डाला से निर्गत सभी फीडर चोपन A.B.C., कोटा, व सोन पंप की विद्युत आपूर्ति 5 घंटा बाधित रहेगा
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
12:20 AM, August 17, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । मरम्मत कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र डाला से निर्गत सभी फीडर चोपन A.B.C., कोटा, व सोन पंप की विद्युत आपूर्ति 5 घंटा बाधित रहेगा ।
विद्युत उपकेंद्र डाला के जेई संजय सिंह ने बताया कि शनिवार 17 अगस्त 2024 को उपकेंद्र डाला के सभी ब्रेकरो की टेस्टिंग व ओवरहालिंग का कार्य होना सुनिश्चित हुआ है ,जिसके सापेक्ष में उपकेंद्र डाला से निर्गत सभी फीडर चोपन A, चोपन B, चोपन C, कोटा, व सोन पंप की लाइन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।




