Sonbhadra News :नकल करते पकड़े गए 5 परीक्षार्थी
स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान 5 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। दूसरी पाली 1 से 4 बजे के बीच आयोजित परीक्षा में जब कक्ष निरीक्षक ने

राजकीय महाविद्यालय
sonbhadra
7:13 PM, February 20, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान 5 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए।दूसरी पाली 1 से 4 बजे के बीच आयोजित परीक्षा में जब कक्ष निरीक्षक ने छात्रों की जांच की तो नकल करते हुए पकड़े गए सभी 5 छात्रों को रस्टिकेट कर दिया गया।परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने सख्त निगरानी रखी और नकल करते हुए पकड़े गए।कालेज के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि कक्ष निरीक्षक द्वारा नकल करते हुए पकड़े गए छात्रों को रिस्टिकेट कर दिया गया है। बताया कि अब आधा दर्जन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जा चुके हैं।




