Sonbhadra news : 90 वृद्ध जनों में 491 उपकरणों का हुआ वितरण
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में सीएसआर के आरवीवाई संस्था एलिम्को कानपुर द्वारा 90 वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया।

sonbhadra
5:37 PM, November 10, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
ब्लाक प्रमुख ने किया वितरण समारोह का उद्घाटन
कोन सोनभद्र । विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से चयनित 90 वरिष्ठ जनों को सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में सीएसआर के आरवीवाई संस्था एलिम्को कानपुर द्वारा 90 वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे ने भगवान विरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया व व वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण का वितरण किये। आयोजन कर्ता समाज कल्याण विभाग के एडीओ मनेन्द्र कुमार ने बताया कि विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायतों से चयनित 90 वरिष्ठ जनों को हियरिंग हेड लाल 8, हियरिंग हरा14,कमोड वाली चेयर 28, नी ब्रेल 168, कमर बेल्ट 83, गद्दी 40, इस्पाइनल सपोर्ट 4, वाकिंग स्ट्रीक 82, फोल्डिंग व्हील चेयर 63, फोल्डेबल वाकर 1 कुल मिलाकर 491 उपकरण का वितरण किया गया, आगे भी चयनित कर उपकरण का वितरण होते रहेगा।वितरण समारोह में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, बीडीओ डा जीतेन्द्र नाथ दुबे,एडीओ मनेन्द्र कुमार, व एलिम्को कानपुर के कर्मचारी मौजूद रहे।




