Sonbhadra News :तहसील समाधान दिवस में 47 जनशिकायती मामले आये मात्र 1 का हुआ निस्तारण
तहसील समाधान दिवस में 47 जनशिकायती मामले आये मात्र 1 का हुआ निस्तारण

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
8:41 PM, May 16, 2026
तहसील समाधान दिवस में 47 जनशिकायती मामले आये मात्र 1 का हुआ निस्तारण
दुद्धी, सोनभद्र।शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 47 जनशिकायती पत्र आये जिसमें मात्र 1 मामले का निस्तारण किया गया।एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण एक सप्ताह मे करें और शिकायतकर्ता का फीडबैक लें।
इस मौके पर ऋषभ रुणवाल,सीओ राजेश कुमार राय,तहसीलदार अंजनी गुप्ता,बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे




