रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील सभागर में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किये गए।इस दौरान कुल 12 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किये गए|इसके साथ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कुल 22 ग्राम पंचायतों में कुल 409 घरौनी प्रमाण पत्रों का वितरण किया| कार्यक्रम की शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार , विशिष्ठ अतिथि नपं अध्यक्ष कमलेश मोहन व श्रवण गोंड ने संयुक्त रूप से वीणावादिनी माँ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर दीप प्रज्वल्लित कर किया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसीएसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि सरकार ड्रोन कैमरे के तहत सर्वे कराकर ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र दे रही है ,यह घरौनी प्रमाण पत्र आपके मालिकाना हक का प्रमाण होगा।कार्यक्रम का समापन करते हुए उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने कहा कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री जी की कल्पना थी कि जिनके पास रहने की भूमि नही है उन्हें भूमि दी जाए और उसका अधिकार भी दिया जाए| विवादों को खत्म करने के लिए स्वामित्व योजना लाया गया है |आपके पास घरौनी का कार्ड रहेगा तो आपको लोन लेने में सहूलियत रहेगी|इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया|
इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओपी सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रवण गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष कमेलश मोहन,मनोज मिश्रा, सुरेंद्र अग्रहरि सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल मकबूल आलम ने किया।