इस दौरान मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने कहा कि "जनपद में वन अनापत्ति हेतु लम्बित 13 क्षेत्र व 24 क्षेत्र पत्थर व मोरम के 12 क्षेत्र ई0सी0 हेतु लम्बित एवं डीएसआर में 10 क्षेत्र अर्थात कुल 59 क्षेत्रों को जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुये विज्ञापित किये जाने की कार्यवाही की जाये, जिससे आम जनमानस को उपखनिज यथा गिट्टी, बालू की आपूर्ति आसानी से हो सके। इस दौरान खान सुरक्षा निदेशक, वाराणसी क्षेत्र वाराणसी द्वारा खनन पट्टों पर लगाये गये प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में पट्टा धारकों के साथ मण्डलायुक्त ने सीधा संवाद कर बन्द की गयी खदानों के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान मण्डलायुक्त महोदय ने जिलाधिकारी से कहा कि बन्द पड़ी जनपद की 37 खदानों की जाॅच हेतु कमेटी में उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, वन विभाग, डीजीएमएस खनन विभाग के अधिकारी व भू-वैज्ञानिक शामिल रहेंगें। इस दौरान जिलाधिकारी ने खनन पट्टा धारकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खदानों को प्रशिक्षित व्यक्ति को ही रखा जाये और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि डीजीएमएस द्वारा खदानों के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित खदान के स्वामी उपस्थित रहें, जिससे डी0जी0एम0एस0 द्वारा जो भी सुझाव दिये जाये, उसका अनुपालन सम्बन्धित खदान स्वामी द्वारा किया जाये।"