Sonbhadra News : डीएम के औचक निरीक्षण में विभिन्न विभागों से नदारद मिले 36 कर्मचारी
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज सुबह 10.20 मिनट पर विकास भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अर्थ एवं.....

विकास भवन का औचक निरीक्षण करते डीएम बी0एन0 सिंह....
sonbhadra
8:27 PM, May 2, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• जिलाधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
• औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों को स्पष्टीकरण जारी करने के दिया निर्देश
• कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से की जाये सुनिश्चित - DM
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज सुबह 10.20 मिनट पर विकास भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं 36 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि वह समय से कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह अपने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान हेमन्त कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार, रमाशंकर यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुधांशु शेखर शर्मा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




