Sonbhadra News : ओबरा में एक दुकान से 36 सिलेंडर बरामद, पुलिस जांच में जुटी
ओबरा नगर स्थित एक दुकान से पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 13 भरे हुए और 23 खाली रसोई गैस सिलेंडर बरामद किये । बरामद सिलेंडर को लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra
9:50 PM, March 19, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
० जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा- कार्यवाही की जायेगी
ओबरा (सोनभद्र)। स्थानीय थाना अंतर्गत ओबरा नगर स्थित एक दुकान से पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 13 भरे हुए और 23 खाली रसोई गैस सिलेंडर बरामद किये । बरामद सिलेंडर को लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानंद राय ने बताया कि नगर में एक दुकानदार द्वारा भरे हुए सिलेंडर 3500 रुपये में बेचे जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पं सुदामा पाठक तिराहे पर स्थित संगम लाइट हाउस की दुकान पर छापेमारी की गई जिसमें 13 भरे हुए और 23 खाली सिलेंडर जब्त किये गए । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद सिलेंडरों में इंडेन, एच पी और भारत कंपनियों के सिलेंडर शामिल हैं । उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सिलेंडरों में तीन सिलेंडर कमर्शियल हैं । एसएचओ ने बताया कि उक्त दुकानदार द्वारा नए खाली सिलेंडर भी बेचे जा रहे थे लेकिन उसके पास खाली सिलेंडर बेचे जाने से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले । उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सभी सिलेंडरों को नजदीकी गैस एजेंसी के सुपुर्द किए जाने की कार्यवाही की जा रही है ।



