Sonbhadra News : टीबी मुक्त हुईं जिले की 339 ग्राम पंचायतें, 27 पंचायतें दूसरी बार हुईं सम्मानित

विकास भवन परिसर में स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिले के टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्र....

news-img

sonbhadra

8:30 PM, March 24, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

प्रशस्ति पत्र एवं गांधी प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किए गए प्रधान 

सोनभद्र । विकास भवन परिसर में स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जिले के टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद की 250 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। संबंधित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि "क्षय (टीबी) रोग के उन्मूलन हेतु समय से जांच, पूर्ण उपचार एवं व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।"

सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय ने बताया कि "जनपद की अब तक 339 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। 2025 में 250 ग्राम पंचायत, 2024 में 76 ग्राम पंचायत और 2023 में 13 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त हो चुकी है। इन गांवों में पिछले एक साल से अधिक समय से टीबी के नए मरीज नहीं मिले हैं। पहले से चिह्नित मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी अच्छी है। स्वास्थ्य विभाग अब इन गांवों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया है। इन गांवों के प्रधानों को कांस्य गांधी प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं 27 ग्राम पंचायत ऐसे भी जो सर्वे में दूसरी बार टीबी मुक्त हुई है, जिन्हें सिल्वर गांधी प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। लगातार अभियान चलाकर नए मरीज ढूंढे जा रहे हैं तो चिह्नित मरीजों को निःशुल्क दवा, खानपान के लिए एक हजार रुपये की मदद भी दी जा रही है। मरीजों को ढूंढने में मदद करने वालों को भी सरकार प्रोत्साहन राशि दे रही है। विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य सक्षम लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन गांवों में पहले से चिह्नित टी0बी0 मरीजों और उनके संपर्क में आने वालों की लगातार निगरानी कराई जा रही है।"

वहीं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की तरफ से 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है। जिले में अभियान चलाकर टीबी रोगी की पहचान करने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।"

इस मौके पर डीपीआरओ नमिता शरण, एसीएमओ डॉ0 प्रेमनाथ, डॉ0 जी0एस0 यादव, डॉ0 गिरधारी लाल, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, जिपं सदस्य मोहन कुशवाहा, पीपीएम सतीश चंद सोनकर, विमल, अभिमन्यु दुबे, विजय यादव, अखिल मल्होत्रा, विमल सिंह, शावेज अहमद, हरि मोहन आदि मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.