Sonbhadra News : आयोजित कैम्प में 32 किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री
ब्लाक दुद्धी अंतर्गत महुली में आयोजित कैम्प में किसानों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री

sonbhadra
6:55 PM, December 23, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। के टीम ने 32 किसानों को किया पंजीकरण।
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत महुली पंचायत भवन में सोमवार कृषि विभाग के द्वारा एक दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 32 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। इसके बाद छूटे हुए ग्रामीण किसानों को किसी भी सीएससी केंद्र से फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। महुली पंचायत भवन पर लगे कैंप में कृषि विभाग के असिस्टेंट मैनेजर सत्य प्रकाश मौर्य, ने किसानों की इसकी महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि किसानों का पंजीयन होने के बाद कृषि संबंधी सभी कार्य जैसे फसल बीमा, फसल ऋण, किसान सम्मन निधि योजना का लाभ इसी पंजीयन के माध्यम से त्वरित व सुगमता से मिल सकेगा।
फार्मर रजिस्ट्री उपरांत एक किसानों को गोल्डन कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें डाटा के आधार पर किसानों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पंजीयन के लिए किसानों को खतौनी, राशन कार्ड, आधार कार्ड जमा करना पड़ेगा जिसके पास राशन कार्ड नहीं है वे फैमिली आईडी से अपना पंजीयन कर सकते हैं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल,पंचायत सहायक ज्योति विश्वकर्मा,सहित ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।




