Sonbhadra News : वध के लिए ले जाया जा रहा 8 गोवंश के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
शनिवार की भोर में मुखबिरी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह समेत फोर्स ने चांचीकला जंगल की रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे 8 गोवंश के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

sonbhadra
7:02 PM, February 7, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पशु तस्करों व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम शनिवार की भोर में मुखबिरी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह समेत फोर्स ने चांचीकला जंगल की रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे 8 गोवंश के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पुछताछ में गोवंश का तस्कर करने की बात बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश व ओबरा क्षेत्र से सस्ते दामों पर खरीद कर गोवंश को झारखंड से पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों में बेचने का काम किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने बताया कि दो तस्कर धर्मेंद्र यादव निवासी परती थाना केतार झारखंड, इरशाद हुसैन निवासी अकबर पुर रोहतास बिहार व सियाराम चेरो निवासी पडरक्ष थाना कोन जो अन्तर्राष्ट्रीय शातिर तस्कर थे तीनों को गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मां न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चाचीकला लालाजी यादव , उ नि भागवत राय, से का विनय यादव, ईश्वर चंद्र यादव, विपिन जायसवाल, देवेन्द्र पाल शामिल रहे।



