Sonbhadra News : श्रद्धापूर्वक मनाया गया प्रथम विधायक पं ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 29वीं पुण्यतिथि
निर्भीक पत्रकार गांधीवादी विचारक जनपद के दुद्धी विधानसभा के प्रथम विधायक पं ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 29 वीं पुण्यतिथि ग्रामवासी सेवा आश्रम सोन तट चोपन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया ।

sonbhadra
5:31 PM, August 6, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निर्भीक पत्रकार गांधीवादी विचारक जनपद के दुद्धी विधानसभा के प्रथम विधायक पं ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 29 वीं पुण्यतिथि ग्रामवासी सेवा आश्रम सोन तट चोपन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कथावाचक इंद्रभूषण जी महराज अयोध्या धाम ने किया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता व लेखक राकेश शरण मिश्रा जी ने दादाजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया एवं उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामवासी दादा विपरीत परिस्थितियों में गांव-गांव भ्रमण कर वहां की समस्याओं को दूर करने के लिए आजीवन लग रहे तथा सोनभद्र के प्रारंभिक विकास में दादाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । दादा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दिवाकर द्विवेदी मेंघ विजय गढ़ी नें दादाजी के जीवन पर कविता सुनकर उनके संघर्षों को याद किया । श्रद्धांजलि सभा में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, इंजीनियर अनिल मिश्रा, पत्रकार मनोज चौबे जी ने ग्रामवासी दादा के जीवन पर संस्मरण सुनाया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र राजु पाण्डेय, राकेश देव पाण्डेय, सतीश चौबे, अजय गुप्ता, फुलवास इत्यादि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ग्रामवासी सेवा आश्रम से राजेश अग्रहरी ने सभी आगन्तुक का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए आगामी 27 अगस्त को ग्रामवासी जी की जयंती पर सभी को आमंत्रित किया ।




