Sonbhadra News : 297 बच्चों का जत्था अध्ययन यात्रा के लिए बरकछा रवाना
ग्राम पंचायत कोटा के टोला परास पानी में स्थित राजकीय इंटर विघालय कालेज गुरमूरा के 297 छात्र-छात्राओ की एक टोली मंगलवार को अध्ययन यात्रा में शामिल होने के लिए बरकछा के लिए रवाना हुआ

बच्चों को लेकर अध्ययन यात्रा के लिए रवाना होती बस
sonbhadra
7:38 PM, December 17, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । विकास खण्ड चोपन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला परास पानी में स्थित राजकीय इंटर विघालय कालेज गुरमूरा के 297 छात्र-छात्राओ की एक टोली मंगलवार को अध्ययन यात्रा में शामिल होने के लिए बरकछा के लिए रवाना हुआ । इस संबंध में राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिल मुहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार राजकीय इंटर कालेज गुरमूरा विघालय के 297 छात्र छात्राओ को अध्ययन यात्रा के माध्यम से बच्चो में उच्च शिक्षा के लिए जागरुक करने हेतु मिर्जापुर के काशी हिन्दु विश्वविद्यालय के दक्षिण कैम्पस बरकछा में एक दिवसीय भ्रमण कराया गया ।
भ्रमण के दौरान बच्चे अपने अध्यन से सम्बंधित काफी चीजों को देखा व जाना । इस दौरान बच्चे बेहद खुश थे । भ्रमण कार्यकम खत्म होने के बाद देर शाम सभी छात्र-छात्राएं सकुशक वापस घर पहुंच गए।




