Sonbhadra News : सोनभद्र से 29 बच्चे विद्याज्ञान प्री प्रवेश परीक्षा में सफ़ल
प्रदेश स्तर पर विद्याज्ञान आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में परिषदीय स्कूलों में कक्षा 5 में अध्ययनरत 13 छात्र और 16 छात्राओं ने सफलता अर्जित की है।

sonbhadra
12:45 PM, December 10, 2025
सोनभद्र। प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त विद्याज्ञान आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में जनपद के परिषदीय स्कूलों में कक्षा 5 में अध्ययनरत 13 छात्र और 16 छात्राओं ने सफलता अर्जित करते हुए मुख्य परीक्षा हेतु मार्ग प्रशस्त किया है। बच्चों के इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, डीसी प्रशिक्षण जय किशोर वर्मा ने बच्चों व उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए मुख्य परीक्षा के लिए शुभ कामना दी है।
विगत कई वर्षों से विद्याज्ञान, नवोदय एवं आश्रम पद्धति विद्यालयों के प्रवेश परीक्षा में सफलता का कीर्तिमान बनाए रखते हुए इस बार भी इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द घोरावल सोनभद्र के छात्र शुभम की सफलता पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार गुप्त व विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, सीमा मिश्रा, अरविंद कुमार ने बधाई दी है।




