Sonbhadra News :तहसील समाधान दिवस में 27 जनशिकायती मामले आये 1 का हुआ निस्तारण
शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 27 जनशिकायती पत्र आये जिसमें 1 मामलें

दुद्धी तहसील में समस्या सुनते हुए एसडीएम व अन्य अधिकारी
sonbhadra
4:38 PM, February 15, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।शनिवार को दुद्धी तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के कुल 27 जनशिकायती पत्र आये जिसमें 1 मामलें का निस्तारण किया गया।शेष 26 मामलों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि फरियादियों के शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही संबंधित विभाग के अधिकारी ना करे अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।
इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार,ओ पी सिंह,बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एबीएसए महेंद्र मौर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




