Sonbhadra news : 25000/- रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
करमा थाना पुलिस द्वारा वांछित चल रहे ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

sonbhadra
8:17 PM, August 25, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा।आज दिनांक- 25/08/25 को करमा थाना पुलिस द्वारा वांछित चल रहे ₹25000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में आज दिनांक-25.08.2025 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैडाड़ तिराहे के पास से वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना करमा, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव,हे0का0 संदीप सिंह, का0 शैलेन्द्र प्रकाश, का0 शैलेष सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र आदि शामिल रहे।




