Sonbhadra News : 250 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, मिलेगा प्रशस्ति पत्र

जनपद में बीते साल टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चलाए गए कार्यक्रम के तहत 9 ब्लॉकों के 250 गांवों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर दिया गया है, जिसमें 27 ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की......

news-img

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद.......

sonbhadra

12:10 AM, March 24, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद में बीते साल टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए चलाए गए कार्यक्रम के तहत 9 ब्लॉकों के 250 गांवों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कर दिया गया है, जिसमें 27 ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की सिल्वर प्रतिमा और 223 ग्राम पंचायतों को महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा दी जाएगी। 

मंगलवार यानी टीबी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से ऐसे ही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को चांदी और कांस्य की महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। शासन से जारी 6 इंडिकेटर (संकेतक) की जांच के लिए पंचायती राज विभाग से एडीओ पंचायत, स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर और टीबी विभाग से फैसिलेटर ने ग्राम पंचायत में स्थलीय जांच के बाद रिपोर्ट तैयार किया था। प्रारंभिक चरण में 9 विकास खंडों से 250 ग्राम पंचायतों का चयन टीबी मुक्त घोषित करने के लिए किया गया था। सत्यापन समिति ने निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच के बाद सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने की सहमति दी।

घोषित की गई ग्राम स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक दिया जाएगा। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। इनमें प्रति 1000 आबादी पर 30 बलगम जांच, एक या उससे कम मरीज, 85 प्रतिशत उपचार सफलता दर, 60 प्रतिशत यूडीएसटी, 50 प्रतिशत डीबीटी तथा निक्षय मित्र से कम से कम एक पोषण पोटली उपलब्ध कराना शामिल है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि "टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए बीते साल दिसंबर में कवायद शुरु की गई थी। फरवरी माह में सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद 250 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। 24 मार्च को यह ग्राम पंचायत को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.