Sonbhadra News : 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर तमंचे के साथ धराया
जनपद में चलाए जा वांछित, वारंटी अपराधियों कि गिरफ्तारी के संदर्भ में रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सायंकाल एक पच्चीस हजार का इनामिया देशी कट्टे के साथ पकड़ा गया ।

गिरफ्तार इनामी बदमाश
sonbhadra
5:45 PM, November 21, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाए जा वांछित, वारंटी अपराधियों कि गिरफ्तारी के संदर्भ में रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को सायंकाल एक पच्चीस हजार का इनामिया देशी कट्टे के साथ पकड़ा गया । जहां विभिन्न धाराओं में उसका चलान कर दिया गया रायपुर थाना प्रभारी रामदरश ने बताया कि बुधवार को युपी बिहार बार्डर पर सरयीगाढ़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच करीब पांच बजे एक कच्ची सड़क से एक यवक आ रहा था पुलिस को देखकर वह भागने लगा पुलिस द्वारा संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसकी तलाशी ली गई तो एक तमंचा 315 बोर और उसमें एक जिंदा कारतूस मिला । जिसका नाम अनिल प्रजापति पुत्र झगड़ू उम्र 40 वर्ष निवासी सरयीगाढ़ थाना रायपुर का है । इसके उपर रायपुर थाने में गैंगेस्टर गौ तस्कर सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और पचिस हजार रूपए का इनामिया था । गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम, उपनिरीक्षक रामनिधि राम चन्द्रभान सिंह सहित पुलिस कि टीम मौजूद रही ।




