Sonbhadra News : 23 वां सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, प्रयागराज ने वाराणसी को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया
23 वां सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित वैश्य उपस्थित रहे।

sonbhadra
7:26 PM, March 11, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । 23 वां सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोहित वैश्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत पूर्व कप्तान नाइन स्टार ओबरा स्व0 राजेश यादव के स्मृति में 2 मिनट का मौन कर प्रारंभ किया गया ।
फाइनल मुकाबला प्रयागराज बनाम सायना स्पोर्ट्स वाराणसी के बीच खेला गया। प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25-25 ओवरों के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सायना स्पोर्ट्स वाराणसी ने निर्धारित 25 ओवर 7 विकेट खोकर 184 रनों का लक्ष्य रखा । सायना स्पोर्ट्स वाराणसी के सबसे सफल बल्लेबाज सुधीर सिंह रहे जिन्होंने सर्वाधिक 28 गेंदों पर 39 रन व विवेक सिंह ने 38 रन बनाए। वहीं प्रयागराज के सबसे सफल गेंदबाज मनु राजा रहे। मनु राजा ने 5 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिया।
जवाब में उतरी प्रयागराज की टीम 184 रनों का लक्ष्य 24 ओवर में 5 विकेट के नुकसान हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया । प्रयागराज की तरफ से बल्लेबाज आशीष रत्नम ने 91 रनों की नाबाद पारी खेली व यादवेन्द्र सिंह 31 रन रहे, जिन्होंने 34 गेंद पर 23 रन बनाए । सायना स्पोर्ट्स वाराणसी के सबसे सफल गेंदबाज विवेक रहे । जिन्होंने 5 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रयागराज ने यह मुकाबला 5 विकेट जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आशीष रत्नम को दिया गया। समापन समारोह में आज मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रतिनिधि रमेश सिंह यादव मण्ड़ल अध्यक्ष भाजपा शिवनाथ जैसवाल, रमेश वर्मा, नीरज भाटिया, संतोष राय, अनिल सिंह, दीपक केशरी, उमेश सिंह पटेल, ई सत्येंद्र सिंह, कलीम खान, राजू यादव, अरविंद यादव, ई विष्णु देव झा, सुजीत सोनी, बिदेश सिंह, सलमान खान, संजय यादव, मुजफ्फर अली, मुकेश तिवारी, फैजल खान, आशीष राय, पेंटल सहित सैकङों लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश भाटिया, भोला दुबे, मनमोहन शुक्ला, अभिषेक पांडे, अजीत सिंह, अरविंद कुशवाहा, कुंघज चौधरी, मुश्ताक अहमद भी उपस्थित रहे ।



