Sonbhadra News : संपूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त हुई, महज 12 शिकायतों का निस्तारण

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अप्रैल महीने के तृतीय शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया गया।

news-img

sonbhadra

4:43 PM, April 18, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

सोनभद्र । शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अप्रैल महीने के तृतीय शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस रॉबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए, भूमि से संबंधित मामले को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों का निस्तारण भी कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके, शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज 79 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये । इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमेन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार राय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी उप जिलाधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की 31 शिकायतों को सुना गया 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेज गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी तहसीलदार आदि ने 60 शिकायतों को सुनते हुए प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम 48 प्रार्थना- पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया 46 मामले हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस प्रकार से चारों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में 218 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया l

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.