Sonbhadra news :
स्थानीय विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही में सोमवार को ब्लाक स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

sonbhadra
6:09 PM, September 21, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा,सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही में सोमवार को ब्लाक स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल सैंतीस विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जिसमें साची चौहान कंपोजिट विद्यायल बट की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए जिले में स्थान बनाया।दूसरे स्थान पर आकाश उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाढ़ रहा।तीसरे नंबर पर आर्यन कंपोजिट विद्यायल सरौली रहा।मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य घोरावल रहे।विशिष्ठ अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष अंकूर सिंह, डॉ0 प्रसन्न पटेल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र रहे।आए हुए आगंतुकों का बैच अलंकरण करते हुए अंग वस्त्रम के माध्यम से ए आर पी अखिलेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्य,दिनेश कुमार सिंह ने किया। सभी अतथियों का अभिवादन बृजेश कुमार सिंह बी ई ओ ने किया।इस मौके पर प्रतिमा सिंह, किरन सिंह,राधेश्याम, आशीष निरंजन,रवि भूषण, धीरेन्द्र पति तिवारी जिलाध्यक्ष पू मा विद्यालय रहे। कार्यक्रम में शामिल दस छात्र छात्राओं को मैडल,थर्मस,पुष्प माला से प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मौर्य ने किया।




