Sonbhadra news :
विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर नगर के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को चेयरमैन कमलेश मोहन ने नगरवासियों को शुद्ध पेयजलापूर्ति हेतु आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ किया।

sonbhadra
6:53 AM, September 18, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र।विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर नगर के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को चेयरमैन कमलेश मोहन ने नगरवासियों को शुद्ध पेयजलापूर्ति हेतु आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ किया।इससे स्थानीय रहवासियों में हर्ष का माहौल है।
इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप शुद्ध पेयजलापूर्ति योजना के तहत नगर के सभी वार्डों में सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम की स्थापना की जा रही है। जिसमें आज विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर नगर के दो, तीन, पांच,दस व ग्यारह कुल पांच वार्डों में आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ कर, नगरवासियों को सौंप दिया गया। शेष अन्य वार्डों में भी कार्य जारी है।शीघ्र ही उन वार्ड के रहवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धनौरा जुबेर आलम, सभासद सरोज आनंद अग्रहरि, शाहनवाज खां, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल,आमेश सिंह,शाहिद आलम,अंका कुमार,मोहित अग्रहरि, अन्नू, विकास मद्धेशिया,पीयूष कसेरा आदि लोग उपस्थित रहे।




