Sonbhadra News : रेशम की डोर से आज सजेगी भाई की कलाई, खिलेगा बहन का प्यार
बचपन की नोकझोंक, छोटी-छोटी शरारतें और एक-दूसरे के लिए ढेर सारा प्यार…। भाई-बहन के रिश्ते की यही खूबसूरत यादें रक्षाबंधन के साथ फिर ताजा हो उठेंगी। बहन के हाथों से भाई की कलाई तक पहुंचने वाली राखी.....

sonbhadra
10:59 PM, August 27, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बचपन की नोकझोंक, छोटी-छोटी शरारतें और एक-दूसरे के लिए ढेर सारा प्यार…। भाई-बहन के रिश्ते की यही खूबसूरत यादें रक्षाबंधन के साथ फिर ताजा हो उठेंगी। बहन के हाथों से भाई की कलाई तक पहुंचने वाली राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और जीवनभर साथ निभाने का भाव है। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधेंगी, वहीं भाई भी बहनों की खुशियों और सम्मान की रक्षा का संकल्प लेंगे। घर-आंगन में मिठास घुलेगी और वर्षों पुराना यह रिश्ता एक बार फिर प्रेम व स्नेह की डोर से और मजबूत होगा।
इस वर्ष नहीं है भद्रा का साया -
इस बार बहनों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे पूरा दिन मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बहनों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी बांधने का सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से शुरू होकर सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। ऐसे में बहनों ने पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। बहनें शुभ मुहूर्त में पूरी विधि-विधान से भाइयों के माथे पर कुमकुम और रोली का तिलक लगाकर आरती उतार कर उनकी कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा का वचन देते हुए मनपसंद उपहार भेंट करेंगे। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक पूरा जिला रक्षाबंधन के उत्सव के रंग में डूबा नजर आएगा। घरों में पर्व को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
बाजारों में देर रात तक उमड़ी भीड़ -




