Sonbhadra News : चोपन CHC पर उमड़ी मरीजों की भीड़ तो खुल गए सारे दावे और पोल
सोमवार को चोपन सीएचसी में मरीजों की भारी उमड़ी तो व्यवस्था व दावे भी खुल कर सामने आ गयी। उमस के कारण मरीज बेहाल दिखे। दूर दराज से आने वाले मरीजों को घंटो लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा।

sonbhadra
8:30 PM, October 5, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुखाम और बुखार के थे।
सोमवार को चोपन सीएचसी में मरीजों की भारी उमड़ी तो व्यवस्था व दावे भी खुल कर सामने आ गयी। उमस के कारण मरीज बेहाल दिखे। दूर दराज से आने वाले मरीजों को घंटो लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा।
डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी देख रहे डॉक्टर भी परेशान नजर आए। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। सुबह से शाम 4 बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही।
कई मरीजों का कहना है कि उनके बच्चे को सर्दी, जुखाम व बुखार हो गया है, काफी देर से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन नम्बर नहीं आ रहा। वहीं दूर दराज से आने वाले मरीजों का कहना है कि उन्हें घर भी लौटना है लेकिन अभी तक लाइन में ही खड़े हैं।
कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग जहाँ एक तरफ लोगों को सरकारी अस्पताल जाने की सलाह देता है वहीं मरीजों की संख्या बढ़ी तो व्यवस्था भी चरमराने लगी। शायद यही कारण है कि लोग प्रायवेट की तरफ ज्यादा रुख और भरोसा करते हैं।




