Sonbhadra News : एनटीपीसी रिंहद अधिकतम बिजली उत्पादन के लिए तैयार, खाड़ी युद्ध का नहीं पड़ेगा असर- संजय असाटी
खाड़ी युद्ध के चलते देश में हो रही एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थों के संकट और अधिकतर घरों में इंडक्शन चूल्हा पर खाना बनने से बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए एनटीपीसी रिंहद अधिकतम बीजली उत्पादन के लिए...

sonbhadra
6:33 PM, March 31, 2026
शांतनु कुमार/विजय कुमार पटेल
बीजपुर (सोनभद्र) । खाड़ी युद्ध के चलते देश में हो रही एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थों के संकट और अधिकतर घरों में इंडक्शन चूल्हा पर खाना बनने से बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए एनटीपीसी रिंहद अधिकतम बीजली उत्पादन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं ।
एनटीपीसी रिंहद के मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में 28 फरवरी तक कुल 19.74 बिलियन यूनिट विधुत उत्पादन हुआ है साथ ही 82.7% पीएलएफ के साथ हम अपने देश में चौथे स्थान पर है। यह उपलब्धि परियोजना की असाधारण प्रचालन दक्षता और बिजली उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एनटीपीसी रिंहद 3000 मेगावाट की क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश का विशालतम विधुत संयंत्र है। खाड़ी युद्ध से हमारे बीजली उत्पादन पर कोई असर नहीं है। देश सेवा के लिए समर्पित एनटीपीसी रिंहद इस वर्ष भी बिजली का अधिकतम उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान बनाएगा।



